सुल्तानपुर। संग्रह अमीन हत्याकांड में गैर जमानतीय वारंट पर चल रहे साक्षी इंस्पेक्टर अमर सिंह अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संतोष कुमार की अदालत में शुक्रवार को हाजिर हुए। साक्षी इंस्पेक्टर का अदालत में मुख्य बयान दर्ज हुआ। फिलहाल, समय के अभाव में उनसे जिरह नहीं हो सकी। अदालत ने जिरह के लिए छह नवंबर की तारीख तय की है।
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली के भद्दौर गांव के रहने वाले संग्रह अमीन सुरेश यादव व उनके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी जलालुद्दीन समेत कुल 13 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही है।