फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से टकराई बाइक, दरोगा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दरियापुर गांव के पास मंगलवार को बाइक और जीप की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दरोगा घायल हो गया जबकि जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हालांकि जीप में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। घायल दरोगा को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बल्दीराय थाने में तैनात दरोगा मनोज कुमार बाइक से किसी काम से सुल्तानपुर जा रहे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जबकि दरोगा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दरोगा को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें