फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कार्यशाला में एआई अनुसंधान, नवाचार की दी जानकारी

विज्ञापन
राधारानी कुंवर कृष्ण इंटर कॉलेज की कार्यशाला में मौजूद विद्यार्थी व अति​थि। स्रोत- विद्यालय  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केएनआईटी के सिविल इंजीनियरिंग फोरम की ओर से शुक्रवार को सीताकुंड स्थित राधारानी कुंवर कृष्ण इंटर कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता व भावी कॅरिअर आपके उज्ज्वल भविष्य की नई दिशा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजीव उपाध्याय ने कहा कि एआई अनुसंधान, नवाचार और निर्णय प्रक्रिया को अधिक सटीक व प्रभावी बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे तकनीक को केवल उपभोक्ता के रूप में नहीं, बल्कि सृजनकर्ता के रूप में अपनाएं। विभागाध्यक्ष डॉ. यूके माहेश्वरी ने कहा कि डिजिटल परिवर्तन के इस दौर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता विकास की केंद्रीय धुरी बन चुकी है। समन्वयक प्रो. अनुपम वर्मा ने बताया कि एआई आज शिक्षा में स्वचालित मूल्यांकन, समय-सारणी प्रबंधन और इंटरैक्टिव टूल्स के माध्यम से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बना रहा है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिंदु श्रीवास्तव, प्रो. राम आशीष प्रजापति, प्रो. शिवम श्रीवास्तव, अंकुर यादव, दीपांशु गुप्ता, आकांक्षा मौर्य, निखिल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें