फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्टॉल लगाकर दी गई योजनाओं की जानकारी

Mon, 08 Jan 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुर अभियाखुर्द में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही एलईडी पर फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन


सहायक विकास अधिकारी कृषि सतेंद्र बिंद और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी की अगुवाई में गोपालपुर में ग्रामीणों को विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन, पीएम व सीएम आवास, पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस योजना, पेयजल पाइपलाइन, राशन कार्ड की जानकारी दी गई।

कृषि विभाग के बृजमोहन ने खेती-किसानी की योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी हरिशंकर, प्रधानाध्यापक सुशील सिंह, रामचंद्र शुक्ल, प्रधान सुरेश मौर्य, अजय पांडेय, सौरभ, गौरव, दयानंद, विजय शंकर, सुशीला मौर्या, चंद्रिका देवी, रविंद्र तिवारी, शिवशंकर व बृजभान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें