सुल्तानपुर। करौंदीकला विकास खंड मुख्यालय पर सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। पंजीकरण कराने वाले बेरोजगार युवक मेले में हिस्सा ले सकते हैँ। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इसमें हाईस्कूल लेकर परास्नातक व तकनीकी शिक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन निजी कंपनियों की ओर से किया जाएगा। सुबह 10 बजे से ब्लॉक मुख्यालय पर मेला लगेगा। बताया कि मेले में कई निजी कंपनियों की ओर से युवकाें का चयन किया जाएगा।