फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अयोध्या से निकली भारतीय संस्कृति पदयात्रा का हुआ स्वागत

Thu, 11 Sep 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते अयोध्या से निकली पदयात्रा में शामिल लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सनातन परंपराओं को फिर से जीवित करने के उद्देश्य से बुधवार सुबह अयोध्या धाम से भारतीय संस्कृति पदयात्रा निकाली गई। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पदयात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

अयोध्या धाम से सुबह सात बजे लोगों ने जल संकल्प लेकर यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा बाईपास मार्ग होते हुए सुल्तानपुर रोड की ओर बढ़ी। यात्रा का पहला पड़ाव अवध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर स्थित तक्षशिला पर रहा। यात्रा फिर सुल्तानपुर की ओर प्रस्थान कर गई। रास्ते में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था कराई। दोपहर में यात्रा कटका बाजार पहुंची। कटका से निकली पदयात्रा शाम पांच बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां तीन सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया गया।
इसके बाद यात्रा का सीताकुंड धाम पर समापन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय गो रक्षा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह, कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र, परशुराम सेना, यूनिक फाउंडेशन और कुशभवनपुर सेवा समिति के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें