सुल्तानपुर। जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 13 फरवरी 2024 लंभुआ के शिवनगर वार्ड वेदूपारा में जयमाल के दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से टेंट व्यवसायी हेमंत तिवारी देवाढ़ खुर्द कादीपुर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मोतिगरपुर के करमाजितपुर गांव में 16 फरवरी को तिलकोत्सव के दौरान हर्ष फायरिंग में आबकारी विभाग के एक सिपाही की पिस्तौल से चली गोली उसके दूसरे साथी सिपाही विनीत मिश्र (36) के पेट में लग गई थी। गोली लगने से विनीत घायल हो गए थे। पुलिस ने हर्ष फायरिंग के आरोपी आबकारी सिपाही सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में मोतिगरपुर थाने के दो सिपाहियों को निलंबित भी किया गया था। (संवाद)