फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी और सरकार की अर्थी निकालने की बात कहने वाले प्रभारी सीएमएस पर गिरी गाज, मुकदमा भी दर्ज

Mon, 27 Oct 2025 01:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सीएम योगी और सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रभारी सीएमएस सस्पेंड कर दिए गए हैं। इन पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। बिरसिंहपुर अस्पताल में आप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान सीएम और सरकार की अर्थी निकालने की बात कही थी। 
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं से बात करते प्रभारी सीएमएस भास्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में बिरसिंहपुर स्थित सौ शैय्या अस्पताल के प्रभारी सीएमएस भास्कर को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। इन्होंने सीएम योगी और सरकार पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। अब इन्हें अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण, अयोध्या मंडल कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन


भाजपा के मंडल अध्यक्ष शोभनाथ यादव ने थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि हाल ही में कुछ राजनीतिक दलों के लोग बिरसिंहपुर अस्पताल गए थे। वहां उन्होंने डॉक्टरों की अनुपस्थिति और दवाओं की कमी जैसी गड़बड़ियों को लेकर सीएमएस भास्कर से सवाल किए। इस दौरान नेताओं ने सीएमओ और सीएमएस के खिलाफ शिकायत करने और उनके लापता होने के पोस्टर लगाकर पुतला फूंकने की बात कही। 

मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द भी कहे...

इस पर सीएमएस भास्कर प्रसाद ने कहा कि वह सीएमओ और उनका पुतला न फूंकें। बल्कि, मुख्यमंत्री और सरकार का पुतला फूंकें। उन पर सार्वजनिक रूप से सरकार और मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का आरोप है। तहरीर में यह भी कहा गया कि सीएमएस ने सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ कुछ अपशब्द भी कहे हैं। जो, धीमी आवाज होने के कारण वीडियो में रिकॉर्ड नहीं हो सके। इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें