शहर के एमजीएस फील्ड के निकट सड़क का लोकार्पण करते नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल व मौजूद लोग।
सुल्तानपुर। शहर के सभी वार्ड के प्रमुख मार्गों पर आवागमन की सुविधा के लिए सड़क निर्माण कराना नगर पालिका की प्राथमिकता में शामिल है। शहर के आपूर्ति कार्यालय के निकट महाकालेश्वर मंदिर रोड से एमजीएस फील्ड होते हुए विनोबापुरी को जाने वाली नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क के बनने से लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह बातें नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने रविवार को सड़क के लोकार्पण अवसर पर कहीं।
उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी इंटर कॉलेज प्रबंध कमेटी के प्रयास से यह कार्य संपन्न हुआ। सीताकुंड वार्ड में श्मशान घाट के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। वहां पर एक नया घाट व स्नानगृह निर्माणाधीन है।
इस मौके पर स्थानीय सभासद अरूण कुमार तिवारी, रमेश सिंह टिन्नू, संजय कप्तान, सुधीर तिवारी, संदीप गुप्ता, अरशद हबीब, मो. जाहिद गुड्डू, मंगरू प्रसाद प्रजापति, अजय सिंह, दिनेश चौरसिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सीता शरण त्रिपाठी, प्रो. डाॅ. दिनेश कुमार त्रिपाठी, रवींद्र कुमार सिंह, एसएन सिंह, विजयपाल सिंह, प्रभाकर मिश्र, अवधेश दुबे, बालचंद्र सिंह माैजूद रहे।