फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

245 लोगों की जांच में मिले 35 डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सोमवार को जिले में 245 लोगों की जांच में 35 नए डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले हैं। शासन की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू से एक के बाद एक हुई कई लोगों की मौत और बड़े पैमाने पर लोगों के डेंगू पॉजिटिव पाए जाने पर शासन सख्त हो गया है। शासन की सख्ती का नतीजा यह है कि जिले में प्रशासनिक अधिकारी से लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम हाई अलर्ट पर है। सोमवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 147 लोगों की डेंगू की जांच की गई।
लैब टेक्नीशियन शेषनाथ ने बताया कि जांच में 32 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल के निर्देश पर वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन आरपी सिंह ने बढैयावीर मोहल्ले में कैंप लगाकर 18 लोगों की जांच की। जांच में दो लोग पॉजिटिव पाए गए। घासीगंज में 40 लोगों की जांच में एक मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। गभड़िया के पास मलेरिया विभाग ने 40 लोगों की डेंगू की जांच की। हालांकि यहां पर कोई डेंगू का मरीज नही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें