फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: घंटों लगे कतार में, नहीं मिली खाद

Fri, 29 Aug 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय के नेवादा गांव ​स्थित साधन सहकारी समिति पर यूरिया के लिए लगी महिलाओं की लाइन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूरिया की किल्लत थमने का नाम नहीं ले रही है। किसान खाद के लिए समितियों के सामने भोर से कतार में लग जा रहे हैं, लेकिन मांग के अनुरूप उपलब्धता नहीं होने से खाली हाथ लौट रहे हैं।
विज्ञापन

कई समितियों पर पुलिस की मौजूदगी में यूरिया बांटी गई। जहां पुलिस सुरक्षा नहीं मिली, वहां सचिवों ने यूरिया वितरण से हाथ खड़े कर दिए।

पुलिस की मौजूदगी में बांटी गई यूरिया : कूरेभार। यूरिया नहीं मिलने से किसानों को अपनी फसल बर्बाद होने का डर सताने लगा है। पूर्व में सहकारी समितियों पर कहीं 200 बोरी, तो कहीं 400 बोरी खाद भेजी गई थी।
800 बोरी खाद आने से किसानों को दो-दो बोरी खाद दी गई। पुलिस की मौजूदगी में सचिव सुरेंद्र सिंह ने खाद का वितरण किया। सहकारी समिति सैदखानपुर में भी 400 बोरी खाद पुलिस की मौजूदगी में बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें