फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विदाई कराने पहुंचे पिता व भाइयों को ससुरालीजनों ने पीटा

Thu, 06 Aug 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। शिवगढ़ के औझी गांव में मंगलवार शाम विवाहिता की विदाई करने पहुंचे मायके पक्ष के लोगों पर ससुरालीजन ने हमला कर दिया। हमले में विवाहिता के पिता सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


औझी निवासी सरस्वती ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2018 में राजेश कुमार वर्मा से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि मंगलवार शाम मायके से पिता मनोज कुमार, भाई शिव कुमार, अमन कुमार और अन्य परिजन विदाई के लिए ससुराल पहुंचे थे। विदाई की बात पर विवाद हो गया।
आरोप है कि पति राजेश कुमार, ससुर गंगाराम, सास कलावती, अमरावती, ननद मंजू, चाचा रामअभिलाष, रामरूप, देवर छोटू व रंजीत ने लाठी व अन्य हथियार से उनके पिता व भाई पर हमला कर दिया। हमले में सरस्वती, उनके पिता मनोज कुमार व भाई शिव कुमार और अमन कुमार को चोटें आईं। शिवगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें