फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुख्यमंत्री व सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने पर प्रभारी सीएमएस निलंबित, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
सीएम पर आप​त्तिजनक बयान देने वाले डॉ. भास्कर।
विज्ञापन
जयसिंहपुर/सेमरी। सीएम योगी व सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में विरसिंहपुर के 100 बेड अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. भास्कर प्रसाद को शासन ने निलंबित कर दिया है, साथ ही विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। उधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोशैसिंहपुर शोभनाथ यादव की तहरीर पर जयसिंहपुर कोतवाली में सीएमएस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विरसिंहपुर 100 बेड अस्पताल में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे थे, उनसे बातचीत करने प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भास्कर धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन का कारण पूछा। बातचीत के दौरान सीएमएस ने सरकार व सीएम योगी पर आपत्तिजनक बयान दे दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर दिया। इस पर जयसिंहपुर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने एडी हेल्थ डॉ. वृजेश कुमार सिंह समेत अन्य उच्चाधिकारियों से बात कर कार्रवाई करने को कहा।
दबाव में आए स्वास्थ्य महकमे के एडी स्वास्थ्य वृजेश कुमार सिंह रविवार को विरसिंहपुर अस्पताल पहुंचे और जांच की। मरीजों से बातचीत कर सच्चाई जानी और अव्यवस्थाओं को लेकर प्रभारी सीएमएस डॉ. भास्कर को फटकार भी लगाई। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद रविवार देर रात अपर मुख्य सचिव ने राज्यपाल के आदेश पर डॉ. भास्कर को निलंबित करते हुए कार्यालय अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अयोध्या मंडल से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन

उधर, भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोशैसिंहपुर शोभनाथ यादव ने जयसिंहपुर कोतवाली में डॉ. भास्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि सीएमएस ने सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए जन भावनाओं को आहत किया। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की गई है।
एक अक्तूबर काे मिला था प्रभारी सीएमएस का चार्ज
डॉ. भास्कार ने मई 2023 में विरसिंहपुर के 100 बेड अस्पताल में बतौर परामर्शदाता एनेस्थीसिया के पद पर जॉइनिंग ली थी। 31 सितंबर को तत्कालीन सीएमएस डॉ. राजकमल चौरसिया के सेवानिवृत्त होने के बाद एक अक्तूबर को प्रभारी सीएमएस के रूप में चार्ज ग्रहण किया था।
कांग्रेस ने निलंबन पर उठाए सवाल
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी ने सीएमएस के निलंबन पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीएमएस के निलंबन से कुछ नहीं होगा, सरकार को स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुधारनी होंगी। पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वरुण मिश्र ने कहा कि निलंबन केवल सरकार की हताशा का परिणाम है, अगर सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी की दिशा में काम करे तो अच्छा रहेगा।
शासन से प्रभारी सीएमएस को निलंबित किया गया है, सुचारू रूप से अस्पताल का कामकाज हो सके, इसके लिए वरिष्ठ चिकित्सक काे चार्ज दिया जाएगा, अभी शासन के दिशा निर्देश का इंतजार किया जा रहा है। -डॉ. भारत भूषण, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें