फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अस्थायी रैंप से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Fri, 25 Sep 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सीताकुंड घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी का जायजा लेते नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल। स
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गणेश महोत्सव के बाद सीताकुंड घाट पर शनिवार और रविवार को होने वाले प्रतिमा विसर्जन की नगर पालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को सीताकुंड घाट पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भारी बारिश और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रतिमा विसर्जन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थायी फुट स्टेप और रैंप बनाया गया है। जिससे प्रतिमाओं को आसानी से नाव तक पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने घाट की साफ-सफाई, पर्याप्त मार्ग प्रकाश के लिए जनरेटर, पानी के टैंकर और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा और बचाव दल, स्टीमर सहित आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके बाद घाट स्थित धर्मशाला में गणेश पूजा समितियों के संचालकों के साथ बैठक हुई।
पालिकाध्यक्ष ने समितियों से अपील की कि बारिश को देखते हुए प्रतिमाओं को समय से उठाकर विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाए। शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और अनावश्यक ध्वनि यंत्रों का इस्तेमाल नहीं करने को कहा गया। ईओ लालचंद्र सरोज ने बताया कि मोबाइल डीजे में बेस वाइब्रेशन और अतिरिक्त साउंड बॉक्स का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया, सीओ नगर राघवेंद्र सिंह, गणेश पूजा व्यवस्था समिति और विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें