जयसिंहपुर। पाल नगर चौराहे पर दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश है। शुक्रवार को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक तहसील स्थित कैंप कार्यालय में हुई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी बाबा संदीप श्रीवास्तव ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने बिरसिंहपुर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हुई चोरियों का खुलासा कराने की मांग पुलिस अधीक्षक से की। जिला प्रभारी ने चेतावनी दी कि जल्द खुलासा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। इस मौके पर विशाल सिंह, अभिषेक कुमार, शीतल श्रीवास्तव, सिकंदर कुमार, अर्जुन अग्रहरि, मोहित गुप्ता और पंकज कसौधन आदि मौजूद रहे।