फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया गया ईद का त्योहार

Fri, 08 Jul 2016 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
जिले भर में ईद की धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाईचारे का प्रतीक ईद का त्योहार बृहस्पतिवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। सुन्नी समुदाय के लोगों ने ईदगाह में सुबह की नमाज अदा कर परिवार व देश के अमन-चैन की द़ुआ मांगी। देर रात तक लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद दी। सेवइयां खिलाईं और एक दूसरे को गले लगाया। ईदगाह पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन



ईद की सुबह से ही शहर व ग्रामीणांचल की मस्जिदें गुलजार नजर आईं। बृहस्पतिवार को सुन्नी समुदाय के लोग शहर के नवीपुर मोहल्ले में स्थित ईदगाह पर एकत्र हुए। चौक स्थित जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने सुबह 9:10 बजे लोगों को ईद की नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने मुल्क में खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद बड़े, बच्चे सभी नई पोशाक में एक दूसरे के गले मिल ईद की बधाइयां देने लगे।

शहर के बाधमंडी व शाहगंज चौराहे पर मेले जैसा माहौल रहा। मेले में गुब्बारे व खिलौने पाकर बच्चों ने भी ईद का लुत्फ उठाया। ईदगाह पर ईद की बधाई देने पहुंचे डीएम एस. राजलिंगम, एसपी पवन कुमार, एडीएम प्रशासन कृष्णलाल तिवारी व विधायक अनूप संडा ने मौलाना अब्दुल लतीफ से गले मिल ईद की बधाई दी। सुन्नी समुदाय के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में आए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसौली विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रभारी डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने इसौली ईदगाह पहुंचकर लोगों से गले मिल ईद की बधाई दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें