फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बिना हेलमेट ही मिल गया पेट्रोल

Mon, 01 Sep 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
02. ​शिवगढ़ के शंभूगंज ​स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते बाइक सवार। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में सोमवार से पेट्रोल पंपों पर शुरू हुए नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान से ज्यादातर बाइक सवार बेखबर दिखे। पहले दिन ही पूर्ति व परिवहन विभाग के अधिकारी पेट्रोल पंपों पर नहीं दिखे। इसके चलते पेट्रोल पंपों में बिना हेलमेट के बाइक सवार पेट्रोल भराते रहे।
विज्ञापन

जिले में करीब 70 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं। सड़क हादसों में देखा गया कि जिन चालकों ने हेलमेट का प्रयोग किया था, वहां मृत्यु की संभावना कम पाई गई। इसी वर्ष 26 जनवरी को नो हेलमेट नो फ्यूल का निर्देश जारी किया गया था। इसका पालन कहीं नहीं हो रहा है। दोबारा शासन स्तर पर सोमवार से 30 सितंबर के बीच नो हेलमेट नो फ्यूल का विशेष अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया। जिले के पेट्रोल पंपों पर इसका असर नहीं दिखा।
दृश्य-एक
पेट्रोल पंप कर्मियों ने जताई अनभिज्ञता
स्थान-शंभूगंज
समय-11.45 बजे
शिवगढ़। पेट्रोल पंप पर रोजाना की तरह ही पंप कर्मी बाइकों में बिना हेलमेट के पेट्रोल डालते दिखे। पंप कर्मियों ने बताया कि ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है। बाइक सवार प्रेम ने बताया कि मुझे तो पता ही नहीं था कि बिना हेलमेट के अब पेट्रोल नहीं मिलेगा। हालांकि पंप कर्मी ने बिना रोक-टोक पेट्रोल दे दिया है।
विज्ञापन

...................................................................
बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे बाइक सवार
स्थान- भुसियाएं मोड़, कुड़वार
समय- 12.07 बजे
कुड़वार। पेट्रोल पंप पर तीन बाइक सवार पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचे थे। एक भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। बाइक सवारों ने बताया कि इस बारे में हमें कुछ भी पता नहीं है। पहले अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ानी चाहिए, फिर उसे लागू किया जाए तो अभियान सफल होगा।
व्यवस्था लागू होने में अड़चन
पेट्रोल पंप संचालकों को शासन के निर्देश से अवगत कराया गया है, लेकिन यह व्यवस्था लागू करने में कई तरह की परेशानियां हैं। लोगों में जागरूकता की कमी है। - जीवेश कुमार मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी
जागरूक किए जा रहे बाइक चालक
पूर्ति विभाग के संयुक्त प्रयास से अभियान चलाने का निर्देश मिला है। हमारी टीम पेट्रोल पंपों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट पूर्ति विभाग को दी जाएगी। सोमवार को कुछ स्थानों पर लोगों को जागरूक भी किया गया। - अलका शुक्ला, एआरटीओ प्रशासन

02. शिवगढ़ के शंभूगंज स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाते बाइक सवार। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें