फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा पंडालों में हैलोजन जलाने पर रोक, किया निरीक्षण

विज्ञापन
सुल्तानपुर चौक में पूजा पंडाल के विद्युत सुरक्षा का जायजा लेते एसई। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा आदि महोत्सव में हाइलोजन लाइट का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। मंगलवार को पूजा पंडालों के निरीक्षण में अधीक्षण अभियंता ने इसका निर्देश पूजा समितियों को दिया है। साथ ही विद्युत वायरिंग को परखते हुए सुरक्षा के संबंध में सतर्क किया।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा महोत्सव की विद्युत सुरक्षा को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल राकेश प्रसाद ने इंजीनियरों की टीम के साथ परखा। शहर में लगाए गए पूजा पंडालों का देर शाम तक जायजा लिया। निरीक्षण में बिजली की लाइटिंग के लिए की गई वायरिंग, जनरेटर की अर्थिंग आदि को परखा। कई जगहों पर वायरिंग का जोड़ खुला पाए जाने पर उसे बंद करवाया। उन्होंने वायरिंग में खुले तार का प्रयोग सुरक्षा की दृष्टि से नहीं करने का निर्देश दिया।
साथ ही जोड़ को टेप से बंद रखने का निर्देश दिया। पूजा पंडालों में पूजा समितियों को महोत्सव में हाइलोजन का प्रयोग नहीं करने का निर्देश दिया। एलईडी का प्रयोग करके बिजली बचत करने का सुझाव दिया। एसई ने चौक घंटाघर, शाहगंज, बाधमंडी, गल्ला मंडी, जीएन रोड समेत अन्य जगहों का जायजा लिया।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा महोत्सव के निरीक्षण में आठ पूजा पंडालों में विद्युत सुरक्षा से संबंधित खामियां मिली हैं। कहीं तार खुले हैं तो कुछ जगहों पर खुला तार खींचा गया है। इसके साथ ही कुछ अन्य खामियां मिली हैं। एसई ने निरीक्षण में विराट माता, अन्नपूर्णा माता, बड़ी माता, गायत्री माता, अंबे माता, मां पूर्णागिरी, महेश्वरी माता व विंध्यवासिनी माता पूजा समिति को खामियां ठीक कराने के लिए सचेत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें