फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 नए मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण

विज्ञापन
सुल्तानपुर जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीज। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। दो दिन पूर्व नौ लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे, जबकि मंगलवार को तीन नए डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। सभी 12 लोगों की स्लाइड एलाइजा जांच के लिए लखनऊ भेजी गई है। तीन नए केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के करौंदिया और रामलीला मैदान में कैंप लगाकर 125 लोगों की जांच की।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व करौंदिया में लगे स्वास्थ्य शिविर में 295 लोगों की जांच की गई थी। जांच में नौ लोग डेंगू पॉजिटिव मिले थे। एलाइजा जांच के लिए उनका सैंपल भेजा गया है। सरकारी आंकड़ों के साथ ही धरातल पर नजर डालें तो यह संख्या कहीं ज्यादा है। शहर के ठठेरी बाजार, गभड़िया के आदर्श नगर में भी कई लोग डेंगू की चपेट में हैं। अधिकतर लोगों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में होने के कारण स्वास्थ्य विभाग को असली संख्या का पता ही नहीं चल पा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी बंशीलाल ने बताया कि जिले में कुल 12 लोग एलएस-1 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। एलाइजा जांच के लिए सभी का सैंपल लखनऊ भेजा गया है। एक हफ्ते में एलाइजा की जांच रिपोर्ट मिलेगी। मंगलवार को करौंदिया और रामलीला मैदान में कैंप लगाकर 125 लोगों की जांच की गई है। जांच में तीन नए एनएस-1 डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से बच्चे भी डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों के डॉक्टरों के अनुसार जांच में रोज सात-आठ बच्चे डेंगू पॉजिटिव मिल रहे हैं। अधिकतर बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें