कादीपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के रानीपुर कायस्थ गांव निवासी विकास कुमार उर्फ अरविंद रजक की शादी अंबेडकरनगर जिले के मालीपुुर क्षेत्र के सैदपुर भितरी गांव निवासी चौथीराम की पुत्री काजल (21) के साथ सात दिसंबर 2020 को हुई थी।
रविवार की सुबह काजल का शव कमरे में पंखे के हुक के सहारे लटकता पाया गया था। पुलिस ने काजल के चाचा मोती की तहरीर पर पति, भाभी और मां के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाल केके मिश्र ने आरोपी पति विकास कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।