फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखड़े सैकड़ों पोल, 200 गांवों की बत्ती गुल

Fri, 16 Jun 2017 10:31 PM IST
सुल्तानपुर
विज्ञापन
मोतिगरपुर क्षेत्र में 33 हजार वोल्ट की लाइन पर गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन पहले आई आंधी से बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था अभी दुरुस्त नहीं हो सकी थी कि शुक्रवार को फिर आंधी-पानी ने बड़ा नुकसान कर दिया। आंधी-पानी से जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था तहस-नहस हो गई।
विज्ञापन


सैकड़ा भर से अधिक जगहों पर तार व पोल टूटने से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। करीब 200 गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। आंधी से शहर क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है।                              

बुधवार की रात आई आंधी से गड़बड़ायी बिजली व्यवस्था अभी तक विद्युत वितरण खंड दुरुस्त नहीं कर सका था कि शुक्रवार की शाम आंधी से आपूर्ति और चरमरा गई। आंधी से ग्रामीण क्षेत्र में पेड़ व डाल गिरने से सैकड़ा भर पोल व तार टूट गए।
विज्ञापन


तार व पोल टूटने से ग्रामीण क्षेत्र के करीब 200 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है। शहर क्षेत्र में दर्जन भर मोहल्लों की बिजली बाधित रही। हालांकि आंधी के दौरान वितरण खंड ने उपकेंद्रों को बंद कर दिया था लेकिन इसके बाद भी काफी नुकसान हुआ है।

आंधी में वितरण खंड को करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। अधिकारी खराबी की जानकारी शाम तक क्षेत्रों से लेते रहे। अधिशाषी अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि खराबी की जानकारी क्षेत्रों से मांगी जा रही है। सही स्थिति की जानकारी शनिवार तक मिल सकेगी।

वहीं, बुधवार की रात आई आंधी से जयसिंहपुर क्षेत्र के 23 गांवों की आपूर्ति अभी भी ठप है। टूटे तार व पोल नहीं लगने से इन गांवों को आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इन गांवों बिजली के उपकरण शोपीस बने हैं। दो रात से करीब 30 हजार लोग अंधेरे में रह रहे हैं। शुक्रवार की शाम आई आंधी से और नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें