फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गैरजिलों से आए सौ अध्यापकों ने किया ज्वाइन

Thu, 20 Jul 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के जरिए आने वाले 210 शिक्षकों में से सौ ने बीएसए कार्यालय में ज्वाइनिंग दे दी है। शिक्षकों को प्रतिदिन कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी पड़ रही है। वहीं बाहर जाने वाले 485 अध्यापकों में से 253 को रिलीव किया जा चुका है।
विज्ञापन



अंतरजनपदीय स्थानांतरण कि जरिए आने वाले शिक्षकों को विद्यालय आवंटन करने से पूर्व मानव संपदा पोर्टल को अपडेट कराने का निर्देश महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने दिया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों को ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की कार्यवाही की जानी है। इसलिए सभी शिक्षकों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट होनी चाहिए।


30 अप्रैल 2023 की छात्र संख्या का अंकन, स्थानांतरित जनपद में कार्यभार ग्रहण कर चुके शिक्षकों की रिलीविंग तथा ज्वाइनिंग की कार्यवाही का अंकन मानव संपदा पोर्टल पर करना होगा। इसके साथ ही कैडर तथा पदनाम की मैपिंग का भी काम किया जाना है। मानव संपदा पोर्टल की अपडेशन के बाद ही शिक्षकों के विद्यालय आवंटन की कार्यवाही शुरू होगी। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल के अपडेशन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें