फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गिरा मकान, जलभराव ने रोका रास्ता, घर से निकलना मुश्किल

Mon, 04 Aug 2025 03:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
घरों तक पहुंचा बारिश का पानी भरा। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रविवार भोर से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, रोजमर्रा का काम प्रभावित हुआ। सड़क पर हुए जलभराव से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन



शहर के कई घरों में पानी घुस गया और लोगों का मुश्किलें उठानी पड़ी।  अमहट सब्जी मंडी तालाब में तब्दील हो गई, जिससे सब्जी,अनाज व फल व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। खरीदारों को घुटने तक पानी में घुसकर सामान खरीदना पड़ा। सब्जी खरीदने आए व्यापारी जयशराज ने बताया कि घुटने तक पानी में जाकर खरीदारी की गई। दरियापुर, निरालानगर, जीएन रोड, नबीपुर, गभड़िया समेत कई मोहल्लों में पानी भर गया। स्थिति यह रही कि लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए बारिश बंद होने का इंतजार करना पड़ा।


शहर के निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। करौंदीकला के कम्मरपुर, प्राणनाथपुर कायस्थ में रविवार शाम अरुण कुमार व रवीन्द्र का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें गृहस्थी का सामान दब गया। गनीमत रही कि घर में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


भदैंया के फतेपुर गांव में एक कच्चे मकान के दरवाजे तक पानी पहुंच गया। पाल्हनपुर गांव में हर जगह जलभराव है। धम्मौर के नूरपुर-मामपुर मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। अलीगंज के ग्राम पंचायत नरही के पूरे बखत राय में जलभराव और कीचड़ होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें