फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेडिकल काॅलेज में बनेगा हॉस्टल, छात्रों को मिलेगी सुविधाएं

Mon, 30 Mar 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
32. दूबेपुर में संचालित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय। संवाद 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से स्वीकृत मिल गई है। पहली किस्त के रूप में तीन करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी गई है। इन छात्रावासों के निर्माण से छात्रों को पढ़ाई के दौरान रहने की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे वे अपनी शिक्षा पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।
विज्ञापन

दूबेपुर में संचालित मेडिकल कॉलेज के शिक्षा विंग में इस समय अलग-अलग जिलों के छात्र-छात्राएं एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। यहीं पर 100 बेड गर्ल्स हॉस्टल व 140 बेड का ब्वॉयज हॉस्टल बनाया जाएगा। इस छात्रावास के निर्माण से उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, खासकर उन छात्राओं को जिन्हें पहले अपनी पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। यह सुविधा उन्हें न केवल रहने का सुरक्षित स्थान प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर भी देगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रियांक वर्मा ने बताया कि बजट जारी हो गया है। जल्दी ही निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें