फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेधावियों का सम्मान, प्रतिभा को उड़ान देने का संकल्प

Sun, 04 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्रजापति जागृति सेवा समिति के कार्यक्रम में सम्मानित प्रतिभाएं। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति जागृति सेवा समिति की ओर से रविवार शहर के एक निजी मैरिज लॉन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें आईएएस, आईपीएस, एसडीएम, तहसीलदार सहित विभिन्न पदों पर नव चयनित अधिकारियों-कर्मचारियों और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 70 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले 120 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतियोगी पुस्तकें, शॉल, मेडल, सम्मान पत्र और शील्ड प्रदान की गई।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता नव चयनित आईपीएस आकाश दीप प्रजापति और एसडीएम संतोष प्रजापति ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता पूर्व उपायुक्त परिवहन सीएल प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि वेद प्रकाश प्रजापति रहे। समारोह में आईएएस विमल प्रजापति, जितेंद्र कुमावत प्रजापति सहित कई अधिकारी, शिक्षक और समाजसेवी मौजूद रहे। अध्यक्ष पवन भार्गव ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया। संचालन महासचिव रत्नेश भार्गव व राहुल प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें