फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर सम्मानित किए गए नामित क्षेत्रीय पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। काशी क्षेत्र संगठन में जिले के तीन नेताओं को नामित किए जाने की खुशी में शनिवार को भाजपा कार्यालय में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के पदाधिकारियों ने नए क्षेत्रीय पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने कहा कि जिले के तीन नेताओं सुशील त्रिपाठी को महामंत्री, संतबक्श सिंह को उपाध्यक्ष व बबिता तिवारी को क्षेत्रीय मंत्री नामित किए जाने से पार्टी में जनपद का सम्मान बढ़ा है। ऐसा इन नेताओं के पार्टी के समर्पण भाव की वजह से संभव हो सका है।
क्षेत्रीय संगठन में नामित तीनों नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। दायित्व का निर्वहन पूरी तन्मयता से करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को विधायक सीताराम वर्मा, सूर्यभान सिंह, राजेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू समेत अन्य ने संबोधित किया। पूर्व मंत्री विनोद सिंह के पीआरओ राजेश पांडेय ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व महामंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके पहले तीनों क्षेत्रीय नेताओं को माला पहनाकर जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें