मानदेय समेत अन्य लंबित समस्याओं को लेकर रविवार को तिकोनिया पार्क में उ.प्र. होमगाडर्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन ने धरना-प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से मांगों के समर्थन में नारेबाजी की गई।
रविवार को शहर के तिकोनिया पार्क में उत्तर प्रदेश होमगाडर्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष फिरोज अहमद ने कहा कि शासन की ओर से होमगार्डों की लंबित समस्याओं को लेकर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया था।
अभी तक शासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस वजह से होमगार्डों में रोष पनप रहा है। जल्द ही समस्या का निदान न किया गया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रामतीरथ, धर्मेंद्र कुमार, राजेेंद्र कुमार, अभयराज यादव, उत्तम कुुमार तिवारी, फूलचंद्र यादव, मनोज कुमार यादव शामिल रहे।