फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हॉकी टीम झांसी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए महात्मा गांधी स्मारक (एमजीएस) इंटर कॉलेज व मधुसूदन विद्यालय (एमएसबी) इंटर कॉलेज के हॉकी खिलाड़ियों की टीम बुधवार को झांसी के लिए ट्रेन से रवाना हो गई। झांसी में 11 से 15 सितंबर तक प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पहुंचे एमजीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह और खेल प्रवक्ता राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। टीम में एमजीएस इंटर कॉलेज से शिवांश, अंश, अदनान, सुरजीत, अमन यादव, उत्कर्ष भास्कर, पवन कुमार, असलम, मेहताब, वैभव सिंह, साहिल, सरिस चौरसिया, हिमांशु यादव हैं। एमएसबी इंटर कॉलेज से दिव्यांश सिंह, मो. हसनैन, आसिफ, स्पर्श राय, वीरू, धर्मजीत, आशू तिवारी, हिमांशु, आयुष शामिल हैं। खिलाड़ियों के साथ टीम मैनेजर प्रदीप कुमार मौर्य और टीम कोच सुरेंद्र वर्मा रवाना हुए। एमएसबी के प्रधानाचार्य सच्चिदानंद तिवारी, सुरेश यादव, दिलीप सिंह, मुनेंद्र मिश्रा व अन्य खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें