फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हॉकी, कबड्डी का ट्रायल 20 व 27 को

Wed, 19 Nov 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वाराणसी में 26 नवंबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्रायल 20 नवंबर को होगा। यहां से चयनित खिलाड़ियों को मंडल में ट्रायल देने के लिए 21 नवंबर को जाना होगा। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता नौ से 11 दिसंबर को अमेठी में होगी। इसका जिला ट्रायल 27 नवंबर को होना है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेश स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता छह से आठ दिसंबर को गाजीपुर में होगी। इसका जिला स्तरीय ट्रायल भी 27 नवंबर को होगा। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, निवास प्रमाणपत्र व पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में आना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें