फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 26 से होगी इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता

Mon, 04 Dec 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इतिहास संकलन समिति जिले में 150 विद्यालयों में इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता कराएगी। राणा प्रताप पीजी काॅलेज में प्रो़ शैलेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रविवार को प्रतियोगिता को लेकर समन्वय समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन



समिति के महासचिव डाॅ. सतीश सिंह ने बताया कि इतिहास ज्ञान प्रतियोगिता 26 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच तीन चरणों में होगी। इसमें इंटरमीडिएट, स्नातक तथा परास्नातक के 15,000 से अधिक विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। इतिहास संकलन समिति काशी प्रांत के निर्देशन में प्रश्न-पत्र तैयार कर लिए गए हैं। महाविद्यालयों व इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों का पंजीकरण हो रहा है। बैठक में डाॅ. प्रीति प्रकाश सिंह, डाॅ. अनुराग पांडेय, आशीष सिंह, शुभेंद्र वीर सिंह, डाॅ. संतोष कुमार सिंह व रेनू सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें