फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 04 Dec 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विश्व दिव्यांगजन दिवस पर रविवार को बीएसए कार्यालय परिसर में समेकित शिक्षा अंतर्गत परिषदीय विद्यालय के नामांकित दिव्यांग बच्चों की खेल-कूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



कला प्रतियोगिता में दूबेपुर की रिया ने प्रथम, जयसिंहपुर की पायल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग निबंध में कुड़वार के राजू निषाद ने प्रथम व करौंदीकला के देवा ने द्वितीय स्थान पाया। बालिका वर्ग निबंध में करौंदीकला की सोनाक्षी को प्रथम, भदैंया की गौरी को द्वितीय स्थान मिला।

बालक वर्ग की कुर्सी दौड़ में लंभुआ के आशीष ने प्रथम व धनपतगंज के अमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग का कुर्सी दौड़ में अखंडनगर की सगी बहन दिशा व रेशमा ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में धनपतगंज के विवेक ने प्रथम व करौंदीकला के देवा ने द्वितीय स्थान पाया। छूकर पहचानो में कूरेभार के शान मोहम्मद ने प्रथम व जयसिंहपुर के आशुतोष पाठक ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। रस्साकशी में लंभुआ तहसील की टीम ने प्रथम व सदर टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विजयी प्रतिभागियों को बीएसए दीपिका चतुर्वेदी व डीसी समेकित शिक्षा श्याम सुंदर यादव ने मेडल, प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीसी अनुराग शर्मा, अपेक्षा त्रिपाठी, प्रिया, पूर्व डीसी उपेंद्र सिंह, स्पेशल एजुकेटर दिनेश कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, सुभाष यादव, संतोष कुमारी, अमरावती, रजनी शुक्ला, अंजना तिवारी, प्रवीण कुमार दुबे व विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें