लंभुआ। हिंदुजा ग्रुप ने बुधवार को ब्रॉडबैंड क्षेत्र में प्रवेश किया। ग्रुप ने तहसील मुख्यालय पर प्रदेश का पहला डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर केंद्र खोला। इस योजना का शुभारंभ पूर्व मुख्य सचिव और स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने किया। उनके साथ जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे।
मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा फाइबर उत्तर प्रदेश सरकार की तेज गति ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों, गांवों और कस्बों के हर घर तक सस्ता और तेज फाइबर इंटरनेट पहुंचाना है। डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर अमीश कुमार ने बताया कि लंभुआ में अभी तक 16 तेज गति फाइबर कनेक्शन चालू किए गए हैं, जिसकी क्षमता 264 कनेक्शन की है। इस अवसर पर सीडीओ विनय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक समीर पात्र, व्यापारी नेता जय शंकर तिवारी, भाजपा नेता विजय शंकर, शेखर त्रिपाठी, दिव्यांशु आदि मौजूद रहे।