फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु हत्याकांड की आरोपी पर वन्य जीव संरक्षण का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हिमांशु हत्याकांड की आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली नगर में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह केस आरोपी महिला के शास्त्रीनगर स्थित आवास से बंदर और तोता को बंधक मुक्त कराने के बाद वन विभाग ने दर्ज कराया है। न्यायालय के आदेश पर वन्य जीवों को अमेठी जिले के कादूनाला जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी सिविल लाइन निवासी हिमांशु सिंह (28) पुत्र प्रदीप सिंह का शास्त्रीनगर मोहल्ले की रहने वाली प्रतिभा उपाध्याय की पुत्री सजल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले तीन दिसंबर को हिमांशु सिंह अचानक लापता हो गया था। उसका शव बाराबंकी जिले में मिला था।
मृतक के भाई शिवेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्रतिभा उपाध्याय समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में दो आरोपी जेल जा चुके हैं। प्रतिभा के शास्त्रीनगर स्थित घर की तलाशी में चार जानवर पाए गए। घर के भीतर एक चूहा व पालतू बिल्ली के अलावा वन्य जीव की श्रेणी में आने वाला एक बंदर व एक तोता बंधक पाए गए।
विज्ञापन

बंदर को जंजीर से बांधा गया था व तोता पिंजरे में रखा गया था। पुलिस तथा वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में कैद कर रखे गए पालतू जानवरों के साथ बंदर व लाल चोंच वाले तोते को बंधक मुक्त कराया गया। प्रतिभा उपाध्याय के विरुद्ध के विरुद्ध कोतवाली नगर सुल्तानपुर में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कराया गया।
क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत मिश्रा ने बताया कि कोतवाली नगर में केस दर्ज कराने के बाद दोनों वन्य जीवों को न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश पर दोनों वन्य जीवों को अमेठी जनपद स्थित आरक्षित वन क्षेत्र कादूनाला में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें