फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्मार्ट होगा हाईवे का सफर, क्यूआर कोड से मिलेगी जरूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाईवे पर सफर करने वालों के लिए अब रास्ता और भी आसान होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने यात्रियों की सुविधा के लिए हाईवे पर स्कैन एंड गो सेवा शुरू की है। इस सेवा के तहत हाईवे के किनारे प्रमुख स्थानों पर क्यूआर कोड साइन बोर्ड लगवाए जा रहे हैं। हाईवे के किनारे लगे क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करते ही यात्रियों को हाईवे का नाम, स्थान, पेट्रोल पंप समेत अन्य जरूरी जानकारियां मिल जाएंगी।
विज्ञापन


जिले से होकर टांडा-बांदा, लखनऊ-वाराणसी, प्रयागराज-अयोध्या, रायबरेली-अयोध्या समेत अन्य राजमार्ग गुजरते हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों पर क्यूआर कोड वाले साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। एनएचएआई का उद्देश्य यात्रियों को रास्ते में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें भटकना न पड़े। क्यूआर कोड स्कैन करते ही यात्री अपने मोबाइल पर नजदीकी रेस्टोरेंट, फ्यूल स्टेशन, ई-वाहन चार्जिंग पॉइंट, टोल प्लाजा और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी पा सकेंगे। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1033 भी तुरंत उपलब्ध होगा। जहां अभी बोर्ड नहीं लगाए जा सके हैं, वहां भी जल्द लगाने की तैयारी की जा रही है।



क्यूआर कोड स्कैन ये जान सकेंगे
-हाईवे का नाम और नंबर

-हाईवे की दूरी और वर्तमान लोकेशन

-हाईवे पेट्रोल और टोल मैनेजर का संपर्क नंबर

-रेजिडेंट इंजीनियर का नंबर

-आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर- 1033







इन स्थानों पर लग रहे क्यूआर कोड बोर्ड

एनएचएआई ने क्यूआर कोड साइन बोर्ड उन जगहों पर लगाए हैं, जहां यात्रियों को अधिक जानकारी की जरूरत पड़ती है। इनमें टोल प्लाजा, ट्रक ले-बाय एरिया, वे-साइड सुविधाएं, सार्वजनिक शौचालय, हाईवे की शुरुआत और अंत के स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन




मिलेगी सहूलियत

हाईवे पर यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए क्यूआर कोड साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। एक स्कैन में ही सफर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां मिल जाएंगी। जहां बोर्ड नहीं लगे हैं, वहां भी जल्द लगाए जाएंगे। -विकल्प सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें