फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल पर गिरा हाईटेंशन तार

Sat, 24 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
भदैंया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भरसारे पर शनिवार सुबह हाईटेंशन लाइन का बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। तार से जमीन पर चिंगारी निकलने लगी। इसे देख खेत गए ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


सूचना पर क्षेत्र की सप्लाई बंद कर दी गई लेकिन देर शाम तक लाइनमैन तार हटाने नहीं पहुंचा। विद्यालय खुलने के थोड़ा पहले तार गिरने से बड़ा हादसा टल गया। भदैंया ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय भरसारे है। विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरा है। परिसर में ही हाईटेंशन लाइन का पोल भी गड़ा है।

इसे हटाने के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापक वंदना यादव पिछले दो वर्ष से पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों शिकायती पत्र दे रही थीं। इसके बावजूद अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी। शनिवार सुबह अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर विद्यालय प्रांगण में गिर गया।
विज्ञापन


तार के गिरते ही विद्यालय प्रांगण और आसपास चिंगारी निकलने लगी। बिजली से आग लगते देख विद्यालय के पास खेत में काम कर रहे ग्रामीण भागे। गनीमत रही कि उस समय विद्यालय में बच्चे नहीं पहुंचे थे। विद्यालय खुलने के समय तार गिरा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद क्षेत्र की सप्लाई बंद कर दी गई लेकिन कोई लाइनमैन तार को ठीक करने नहीं पहुंचा। अधिशासी अभियंता बालकृष्ण ने बताया कि अभी तार को सही करा दिया जा रहा है। विद्यालय से विद्युत पोल को हटाने में वक्त लगेगा। जल्द ही विद्युत पोल को हटवा दिया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता निजाम खां ने कहा कि जिले में जितने भी विद्यालयों के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है उसे तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। बिजली का तार गिरने से कोई हादसा हुआ तो  जिम्मेदारी पावर कॉर्पोरेशन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें