सुल्तानपुर। आए दिन हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अकुंश लगाने के लिए परिवहन विभाग पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने जा रहा है। जिले मेें करीब चार लाख पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन (नंबर) प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की तैयारी चल रही है।
ऐसे वाहनों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी परिवहन महकमे को सौंपी गई है। चार पहिया, दो पहिया, तीन पहिया व ई-रिक्शा समेत सभी प्रकार के वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने के लिए वाहन स्वामियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
संबंधित वाहन निर्माता कंपनियों के डीलर ऑनलाइन आवेदन होने के बाद वाहनों पर एचएसआरपी लगाएगी। एचएसआरपी लग जाने से अब वाहनों की चोरी करना आसान नहीं होगा। वाहन चोरी होने पर लगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सहारे उसे आसानी से ट्रेस किया जा सकेगा।
एक अप्रैल 2019 के बाद से आने वाले सभी प्रकार के नए वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन (नंबर) प्लेट (एचएसआरपी) लगाई जा रही है। परिवहन विभाग में नए वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद संबंधित वाहन की निर्माता कंपनियों की ओर हाई सिक्योरिटी लगी नंबर प्लेट लगाई जाती है।
अभी तक पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन (नंबर) प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की व्यवस्था नहीं थी। अब शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की तैयारी में जुटा है।
बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन (नंबर) प्लेट लगे वाहनों की संख्या प्रदेश भर में तीन करोड़ है, जबकि जिले में ऐसे वाहनों की संख्या चार लाख है। ऐसे वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।
परिवहन महकमे को ऐसे वाहनों को चिन्हित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चार पहिया, तीन पहिया व ई-रिक्शा समेत सभी प्रकार के पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन (नंबर) प्लेट लगाई जाएगी। इसके लिए वाहन स्वामियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद वाहन निर्माता कंपनियों के डीलर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन (नंबर) प्लेट लगाएंगे। पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग जाने से चोरी होने की दशा में उसे पुलिस आसानी से ट्रेस कर सकेगी।
एआरटीओ प्रशासन माला बाजपेयी ने बताया कि शासन के निर्देश पर पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन (नंबर) प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की कवायद शुरू की गई है। पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग जाने से चोरी होने समेत वाहन गायब होने पर उसे ढूंढने में सहूलियत मिलेगी।