फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्कता को लेकर जिले में बनाए जाएंगे 32 बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले को लेकर पुलिस व प्रशासन अमन का माहौल बनाए रखने के साथ हर स्थिति से निपटने के लिए ठोस इंतजाम में जुट गया है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में 32 अंतरजनपदीय बैरियर बनाए जाएंगे। सभी क्षेत्रों पर नजर रखने के लिए गोमती नदी के घाटों, मिश्रित आबादी वाले गांवों, आवाजाही वाले प्रमुख स्थलों व महत्वपूर्ण मार्गों पर भी पुलिस व प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
एलआईयू, आईबी के साथ सादी वर्दी में पुलिस भी गोपनीय सूचना एकत्र करने का कार्य करेगी। गड़बड़ी की मंशा की जानकारी मिलते ही पुलिस ऐसे लोगों को तुरंत दबोच लेगी।
विज्ञापन

सूचना एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को लगा दिया है। अधिकारियों-कर्मचारियों को सक्रिय कर दिया गया है। शासन के आदेश के बाद प्रशासन ने तैयारी की बिंदुवार कार्ययोजना तैयार कर ली है।
विवादित ढांचे पर आने वाले निर्णय को लेकर पुलिस-प्रशासन सभी धर्म गुरुओं के शरण में पहुंच गया है। धर्म गुरुओं के साथ अधिकारी बैठक करके उनसे जिले का सामाजिक सद्भाव चरम पर पहुंचाने की अपील की है।
साथ ही धर्म गुरुओं से सद्भाव को बढ़ाने के लिए निकलने को कहा गया है। प्रशासन के मुताबिक सभी धर्म गुरुओं ने अमन चैन को और बढ़ाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है।
अयोध्या मामले को लेकर प्रशासन व पुलिस हर स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। जिले को अयोध्या जनपद से जोड़ने वाले प्रमुख व लिंक मार्गों को पुलिस व प्रशासन ने चिह्नित कर लिया है। ऐसे 32 अंतरजनपदीय मार्गों पर सुरक्षा के लिहाज से बैरियर लगाए जाएंगे। बैरियर पर आने-जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग होगी।
अयोध्या मामले को लेकर प्रशासन व पुलिस ने प्रमुख मार्गों को भी चिह्नित किया है। ऐसे 13 प्रमुख मार्गों पर पुलिस व मजिस्ट्रेट वाहनों एवं आने-जाने वाले लोगों की सघन चेकिंग करेंगे। प्रशासन व पुलिस ने प्रमुख मार्गों पर अधिकारियों-कर्मचारियों की रूट ड्यूटी लगा दी है।
अयोध्या पर जल्द संभावित फैसले को लेकर प्रशासन व पुलिस गांवों पर नजर बनाए है। प्रशासन व पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले 10 गांवों को चिह्नित किया है। ऐसे गांवों में पिकेट बनाया जाएगा। पिकेट पर पुलिस व अन्य अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। पिकेट पर तैनात पुलिस गांव पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें