फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 15 दिनों तक शहर में प्रवेश नहीं करेंगे भारी वाहन

Thu, 03 Oct 2024 04:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर में रूट डायवर्जन के कारण इसी मार्ग से गुजरेंगे वाहन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हर साल की तरह इस बार भी ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस विभाग ने पांच अक्तूबर से 15 दिनों के लिए बसों का रूट डायवर्जन किया है। परिवहन निगम की लखनऊ-रायबरेली व प्रयागराज की बसें अमहट व पयागीपुर से बाईपास के रास्ते से टांटियानगर होते हुए टेंढ़ुई के रास्ते शहर में आएंगी।
विज्ञापन


एसपी ने परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा है। बृहस्पतिवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए शहर क्षेत्र में 12 अक्तूबर को दशहरा के दिन से महोत्सव चरम पर होगा। नवरात्र में शहर में विभिन्न पूजा समितियों की ओर से स्थापित देवी प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा 17 अक्तूबर से निकलेगी। देवी प्रतिमाओं को 19 अक्तूबर तक जुलूस- शोभायात्रा के रूप में ले जाकर सीताकुंड घाट पर विसर्जित किया जाएगा।
विसर्जन कार्यक्रम में वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतया रोक
विसर्जन कार्यक्रम में सुल्तानपुर व आसपास के जिलों के ग्रामीणांचल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होने के कारण संपूर्ण शहर क्षेत्र में अत्यधिक भीड़-भाड़ हो जाती है। इसके दृष्टिगत पांच से 19 अक्तूबर तक शहर में सभी बड़े व भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया रोक दिया जाएगा। इन वाहनों के आवागमन के लिए पुलिस विभाग ने रूट डायवर्जन कर दिया है। रूट डायवर्जन के संबंध में पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भी लिखा है। एआरएम विनोद शुक्ल ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


बंद रहेगा पयागीपुर व अमहट से बसों का प्रवेश
सीओ यातायात रमेश कुमार ने बताया कि 15 दिनों के लिए शहर में सिर्फ टेंढ़ुई मार्ग से ही बसों का आवागमन कराया जाएगा। रोडवेज बसें इसी रास्ते से सुल्तानपुर डिपो तक आवागमन करेंगी। लखनऊ-रायबरेली व प्रयागराज से आने वाली बसें अमहट-पयागीपुर से लोहरामऊ बाईपास होते हुए टांटियानगर के रास्ते टेढ़ुई मोड़ पहुंचेंगी। वहां से गोलाघाट के रास्ते बस स्टेशन तक बसों का आवागमन रहेगा। पयागीपुर व अमहट से शहर में बसों व अन्य भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें