फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: झमाझम बारिश से शहर में कई जगहों पर जलभराव

Sun, 20 Sep 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 शहर में शनिवार शाम हो रही बारिश। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। शाम साढ़े चार बजे बारिश शुरू हुई, जो करीब एक घंटे तक जारी रही। 15.4 मिलीमीटर बारिश से तापमान में गिरावट आई और कई दिनों से गर्मी व उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी जिले में हल्की बारिश हुई थी। शनिवार की बारिश से पंचरास्ता, राइन नगर, दरियापुर, जीएन रोड और प्यारेपट्टी रोड पर जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। धान सहित अन्य फसलों को बारिश से पर्याप्त नमी मिली है। इससे किसानों को फिलहाल सिंचाई से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

रबी फसलों के लिए भी बनी नमी
कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपी मिश्र ने बताया कि बारिश धान और सब्जियों सहित अन्य फसलों के लिए फायदेमंद है। खाली खेतों में चना, मटर और मसूर की बोआई के लिए भी पर्याप्त नमी बन गई है। मौसम साफ होने पर किसान खेत की जाेताई कर पाटा लगा दें, जिससे नमी संरक्षित रहे। अक्तूबर के पहले सप्ताह में रबी फसलों की बोआई की जा सकती है।

 शहर में शनिवार शाम हो रही बारिश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें