सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। सुबह करीब नौ बजे से ही धूप असरदार हो गई। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप से बढ़ी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
इसी दौरान मौसम का मिजाज अचानक बदल और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आंशिक बादल रहने व बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।