फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिनों बाद झमाझम बारिश से मौसम सुहाना

Wed, 07 Sep 2016 10:30 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
बारिश से किसान खुश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बुधवार अपराह्न चार बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक तेज बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश होने से कई दिनों से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं पर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन



बुधवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर के समय हो रही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर बाद मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया और शाम करीब चार बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक तेज बारिश होने से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई। बारिश से शहर के ईदगाह रोड, दरियापुर, लालडिग्गी चौराहा समेत कई अन्य जगहों पर जलभराव हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।

जिले में करीब सप्ताह भर से बारिश नहीं होने से किसान परेशान थे। बुधवार को हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान की फसल की सिंचाई में लगे किसानों को बारिश हो जाने से बड़ी राहत मिल गई। बारिश से धान के अलावा अन्य फसलों को भी फायदा हुआ है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें