फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में स्कूल गए बच्चे

Wed, 30 Nov 2016 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज से जिले में रात और सुबह के समय छाए घने कोहरे से ठंड बढ़ गई है। कोहरा से लोगों की आवागमन में  खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार की रात से लेकर बुधवार की सुबह करीब नौ बजे तक आसमान घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा। घने कोहरे से ट्रैफिक काफी धीमा रहा और सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। इससे लोगों को चार पहिया व दो पहिया वाहन की हेडलाइट  जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन


ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा  लिया। सुबह के समय हो रही कड़ाके की ठंड के बीच छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। कड़ाके की ठंड शुरू हो जाने के बावजूद शहर समेत अन्य जगहों पर अलाव नहीं जलवाए गए है। इससे ठंड में लोगों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को सुबह करीब 10.0 बजे कोहरा साफ हो गया और लोगों को ठंड से राहत मिलने के साथ ही आवागमन में सहूलियतें मिल गईं।
विज्ञापन


हालांकि, दिन भर आसमान में हल्की धुंध छाई रही। मौसम विभाग के मुताबिक  बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा रहने और दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना  है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें