फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर की धूप ने झुलसाया

Sun, 05 Jun 2016 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
गर्मी ने किया परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भीषण उमस से जनजीवन बेहाल हो गया है। पुरवा हवा के बीच हो रही भीषण गर्मी से रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने सोमवार को भी आसमान में हल्के बादल रहने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन



करीब सप्ताह भर से हो रही उमस भरी गर्मी का दौर रविवार को भी जारी रहा। सुबह हल्की बदली के बाद शुरू हुई तेज धूप से दिन भर लोग बेहाल रहे। रविवार की छुट्टी की वजह से लोग दोपहर को सड़कों पर कम दिखे। शनिवार की रात भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद मौसम के बदले रुख से आसमान में हल्के बादल छा गए। फिर भी गर्मी में कोई कमी नहीं आई।

मौसम  विभाग ने सोमवार को आसमान में  हल्के बादल रहने का अनुमान लगाया है।  मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम  में आर्द्रता (नमी) 73-46 फीसदी रही।   दक्षिणी-पुरवा  हवा की  गति 5.3 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें