सुल्तानपुर। सराफा व्यवसायी के ज्वेलरी शोरूम में हुई आभूषण डकैती से जुड़े गैंगस्टर केस में मंगलवार को आरोपियों की तरफ से शेष सफाई साक्ष्य की कार्रवाई पूरी नहीं की जा सकी। स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट श्याम मोहन जायसवाल की अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए अब 10 जून की तारीख तय की है।
अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के भवानी नगर निवासी आरोपी विपिन सिंह व सह आरोपी सचिन सिंह, त्रिभुवन कोरी, पुष्पेंद्र सिंह, विनय शुक्ल, अरविंद यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह, विवेक सिंह, अजय यादव, अंकित यादव, अरबाज, फुरकान के खिलाफ तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने कोतवाली नगर में एक मई 2025 को गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा में आरोप-पत्र पेश किया गया है। (संवाद)