फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आप सांसद व पूर्व सपा विधायक पर दर्ज केस में टली सुनवाई

Wed, 30 Aug 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में हो रही बिजली कटौती व पानी की समस्या को लेकर दो सितंबर 2000 को कोतवाली नगर क्षेत्र के ख्वाजा काम्प्लेक्स के पास लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मामले में पूर्व सपा विधायक अनूप संडा व मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में बुधवार को वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण सुनवाई टल गई। सरकारी वकील वैभव पांडेय ने बताया कि एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने मामले में अगली सुनवाई के लिए पांच सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें