सुल्तानपुर। धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने समेत अन्य आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन व सह आरोपी अब्बास अहमद के खिलाफ चल रहे केस में बुधवार को परिवादी का बयान दर्ज करने के लिए तिथि तय रही।
सीजेएम नवनीत सिंह के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई बाधित रही। इस मामले में परिवादी का बयान दर्ज करने के लिए सात मई की तारीख तय की गई है। कोतवाली नगर के गभड़िया की रहने वाली फूलकली ने कोर्ट के माध्यम से एक नवंबर 2023 को कोतवाली में गोरबारिक के रहने वाले भाजपा नेता अजादार हुसैन व खैराबाद के रहने वाले सह आरोपी अब्बास अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।