फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गृहमंत्री के खिलाफ दायर मुकदमे में सुनवाई टली

Sat, 08 Feb 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ दायर मुकदमे में शुक्रवार को वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण सुनवाई टल गई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 फरवरी की तिथि तय की है।
विज्ञापन

धम्मौर थाने के बनकेपुर सरैया गांव के सामाजिक कार्यकर्ता राम खेलावन ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बीते दिनों कोर्ट में मुकदमा (परिवाद) दायर किया था। आरोप लगाया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने एक दिसंबर 2024 को संसद में डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
इससे उनकी भावनाएं आहत हुई थीं। इस मामले में परिवादी राम खेलावन और जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के मैरी रंजीत गांव निवासी सुमन देवी का बयान कोर्ट में दर्ज हो चुका है। शुक्रवार को मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें