फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: श्रीकांत मिश्र हत्याकांड में टली सुनवाई

Tue, 18 Nov 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पति-पत्नी के बीच कहासुनी के बाद मायके पक्ष के जरिये ससुराल पहुंचकर गोली मारकर वादी के बड़े भाई की दिनदहाड़े हत्या करने के मामले में मंगलवार को अपर जिला जज प्रथम संध्या चौधरी की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। प्रकरण से जुड़ी याचिका हाईकोर्ट में लंबित होने से अदालत ने अगली सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कुड़वार थाने के बहलोलपुर गांव निवासी उमाकांत मिश्र के भाई श्रीकांत मिश्र सोनू की 31 अक्तूबर 2018 को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वादी उमाकांत ने इस मामले में अपनी पत्नी अर्चना मिश्रा के मायके वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण में पुलिस ने कूरेभार थाने के जूड़ापट्टी के रहने वाली आरोपी अर्चना मिश्रा व उनके भाई रजनीश मिश्र, गोलू मिश्र, पिता गिरजेश मिश्र, चाचा अजय मिश्र व एक बाल अपचारी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था। पांच आरोपियों के खिलाफ अपर जिला जज प्रथम की अदालत में सुनवाई चल रही है।
अदालत ने विगत पेशी पर फैसले की तारीख तय की थी, लेकिन आरोपी अर्चना मिश्रा की तरफ से एक्स-रे रिपोर्ट को लेकर हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर अगली सुनवाई तक निर्णय करने पर रोक लगा दी गई थी, जिसके चलते फैसला टल गया था। हाईकोर्ट में मामला लंबित होने से ट्रायल कोर्ट ने फिर से सुनवाई टाल दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें