फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राहुल गांधी पर दायर मानहानि केस में टली सुनवाई

Tue, 25 Feb 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में सोमवार को परिवादी की ओर से मौका लेने के कारण सुनवाई टल गई। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए छह मार्च की तिथि तय की है।
विज्ञापन



कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने चार अगस्त 2018 को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। उन्होंने राहुल गांधी पर बंगलूरू में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

मामले में परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र की गवाही दर्ज हो चुकी है। सोमवार को मामले में गवाही होनी थी लेकिन परिवादी के अधिवक्ता ने मौका ले लिया। मामले में अगली सुनवाई छह मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें