फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छात्रा से छेड़छाड़ के दोषी की सजा पर सुनवाई टली

Tue, 09 Jul 2024 04:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में दोषी करार दिए गए आरोपी की सजा पर सोमवार को पॉक्सो एक्ट की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई। दोषी को मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन




अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र की छात्रा 17 मई 2019 को स्कूल से लौट रही थी। रास्ते में आरोपी रवि उर्फ राहुल व दो अन्य आरोपियों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा की पिटाई कर दी थी। छात्रा के पिता ने आरोपी रवि उर्फ राहुल व दो अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोपी रवि उर्फ राहुल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। बीते शुक्रवार को कोर्ट ने आरोपी रवि उर्फ राहुल को दाेषी मानते हुए जेल भेजने का आदेश दिया था और सजा सुनाने के लिए सोमवार की तिथि नियत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें